img-fluid

MP: मुझे मेरी पत्नी से बचाओ…महिला ने पति को भाइयों से पिटवाया

May 22, 2026

ग्वालियर। ‘मुझे मेरी पत्नी से बचाओ…’ ग्वालियर (Gwalior) में डर खौफ के बीच लहूलुहान एक शख्स ने खुद को पत्नी प्रताड़ित पति बताया। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने अपने भाइयों से उसे पिटवाया है। उसकी पत्नी के इशारे पर साले ने उसका कान मुंह से काटकर उखाड़ दिया। अब पत्नी उसकी हत्या भी करवा सकती है। पीड़ित पति की शिकायत पर हजीरा थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, यह मामला ग्वालियर के हजीरा थाना इलाके (Hazira Police Station Area) से सामने आया है। पीड़ित राहुल सिंह राजावत का आरोप है कि उसकी पत्नी ज्योति राजावत (Jyoti Rajawat) ने समझौते के बहाने उसे 19 मई को बिरला नगर स्थित ससुराल बुलाया था। राहुल के मुताबिक जैसे ही वह ससुराल पहुंचा, पत्नी के भाई रिम्पल परमार और विक्की परमार ने पहले उसके साथ गाली गलौज की। फिर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित राहुल सिंह राजावत ने आरोप लगाया है कि हमला पत्नी ज्योति के इशारे पर किया गया,ऐसे में रिम्पल ने उसका कान मुंह से काटकर उखाड़ दिया। लहूलुहान हालत में हजीरा थाने पहुंच शिकायत की, पुलिस ने साले रिम्पल और विक्की के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की हैं।


  • SP ऑफिस पहुंचकर राहुल राजावत ने पुलिस से खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि हजीरा थाना पुलिस ने सिर्फ दो आरोपी बनाए हैं जबकि यह सब उसकी पत्नी ज्योति के इशारे पर हुआ था। ऐसे में उसे भी आरोपी बनाया जाए। मामले में ASP जयराज कुबेर का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया था। मेडिकल रिपोर्ट और तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जिसके आधार पर धाराओं में इजाफा किया जाएगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

    आपको बता दे कि राहुल सिंह राजावत और ज्योति राजावत की शादी 30 जून 2020 को हुई थी,लेकिन आपसी झगड़ो के चलते वह साल 2024 से अपने मायके में रह रही है,अब पति ने पत्नी पर हत्या करवाने की आशंका जताते हुए खुद और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

    Share:

  • The Tata Curvv Entering the Pre-Owned Space: What Early Listings Tell Prospective Buyers

    Fri May 22 , 2026
    The Tata Curvv is a genuinely new kind of car for the Indian market, a coupe-SUV that combines a sloping roofline with SUV proportions, a body style that Tata has used to signal its intentions to move beyond the utilitarian-meets-practical positioning that defined its earlier portfolio. Launched in 2024, the Curvv is now beginning to […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved