img-fluid

मप्रः चार जिला पंचायत सदस्य के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित

December 30, 2023

भोपाल (Bhopal)। राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) द्वारा जिला जबलपुर, अशोक नगर, सीहोर एवं खंडवा के रिक्त जिला पंचायत सदस्यों (vacant district panchayat members) के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित (Election schedule announced) कर दिया गया है। कुल चार जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होना है। यह जानकारी शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव, अभिषेक सिंह ने दी।


उन्होंने बताया कि निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन और नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का कार्य 30 दिसंबर 2023 से शुरू होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2024 है। नाम निर्देशन पत्रों की जांच 8 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 10 जनवरी 2024 है। मतदान 22 जनवरी को सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतगणना 25 जनवरी को विकासखंड मुख्यालय पर और परिणाम की घोषणा 27 जनवरी को जिला मुख्यालय पर ही होगी।

चार जिलों के संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। जबलपुर में वार्ड 7 , अशोक नगर में वार्ड 5, सीहोर में वार्ड 8 और खंडवा में वार्ड 2 के जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना है। साथ ही 30 दिसंबर 2023 को जिला पंचायत अशोक नगर, खंडवा, जबलपुर एवं सीहोर के रिक्त अध्यक्ष के पद के निर्वाचन का निर्धारित कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है।

Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Dec 30 , 2023
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.52, सूर्यास्त 05.27, ऋतु – शीत पौष कृष्ण पक्ष तृतीया, शनिवार, 30 दिसम्बर 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved