img-fluid

MP: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे पर सिंधिया ने उठाए सवाल… बोले- रात के अंधेरे में मंदिर तक कैसे पहुंचा ट्रक?

October 19, 2026

ग्वालियर। ग्वालियर (Gwalior) के शीतला माता मंदिर (Sheetla Mata Temple) में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर रात के अंधेरे में भारी ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार तक पहुंचा कैसे? हादसे की वजह क्या थी और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसे लेकर अब जांच तेज हो गई है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) घायलों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान सिंधिया हादसे को लेकर बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि मंदिर के समीप हुई यह दुर्घटना बेहद दर्दनाक है और उनका हृदय टूट गया है, क्योंकि यह हादसा उनके अपने शहर के परिवारों के साथ हुआ है।


  • सिंधिया ने गंभरी सवाल खड़े किए
    सिंधिया ने हादसे की परिस्थितियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि रात के अंधेरे में ट्रक को मंदिर तक प्रवेश कैसे मिला? ट्रक ग्वालियर कैसे पहुंचा और उसे मंदिर परिसर के नजदीक तक आने की अनुमति कैसे मिली, इसकी सख्त तहकीकात होनी चाहिए।

    ब्रेक फेल या कोई दूसरी वजह?
    हादसे की तकनीकी वजह भी अभी पूरी तरह साफ नहीं है। यह जांच का विषय है कि ट्रक का ब्रेक फेल हुआ था या हादसे के पीछे कोई दूसरी वजह थी। सिंधिया ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और सख्त जांच होनी चाहिए, ताकि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि हादसे को लेकर मुख्यमंत्री से तीन बार चर्चा हुई है और उन्होंने मुख्यमंत्री से ग्वालियर आने का आग्रह भी किया है। सिंधिया ने साफ शब्दों में कहा कि जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

    8 पुलिसकर्मी निलंबित किए गए
    हादसे के बाद पुलिस प्रशासन पर भी कार्रवाई हुई है। मामले में 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया भी जारी है।

    घायलों के इलाज पर भी प्रशासन नजर बनाए हुए है। जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद कुल 31 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें से 13 को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। फिलहाल तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, जबकि दो मरीज आईसीयू में हैं। अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि भारी ट्रक मंदिर के प्रवेश द्वार तक आखिर पहुंचा कैसे और उस वक्त सुरक्षा व्यवस्था कहां थी? हादसे की जांच से इन सवालों के जवाब सामने आने का इंतजार है।

    Share:

  • खुद IMF से अरबों डॉलर मांगने वाला पाकिस्तान अब संभालेगा कर्जदार देशों का मंच, जानिए क्या होगी जिम्मेदारी ?

    Mon Oct 19 , 2026
    नई दिल्ली। खुद विदेशी कर्ज और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा पाकिस्तान (Pakistan) अब दूसरे कर्जदार विकासशील देशों के अनुभव साझा कराने और उनकी समस्याओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की जिम्मेदारी निभाएगा। पाकिस्तान के वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब (Finance Minister Muhammad Aurangzeb) ने 12 अक्टूबर को बैंकॉक में संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाले ‘बॉरोअर्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved