img-fluid

MP: भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद को सिंधिया के करीबी ने बताया पाकिस्तानी एजेंट!

  • April 30, 2025

    भोपाल। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam terror attack) के बाद से देशभर में आक्रोश का माहौल है। इस आक्रोश के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद (Congress MLA Arif Masood.) को पाकिस्तानी एजेंट कहने का मामला सामने आया है। इस तरह का विवादित बयान देने वाला शख्स केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का करीबी बताया जा रहा है। बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा घाड़गे (Krishna Ghadge) ने मसूद को चोर भी कहा है।


    भोपाल के जहांगीराबाद चौराहे पर हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा घाड़गे भी मौजूद थे। उन्होंने पहलगाम हमले पर बोलते हुए कहा कि ये विषय पाकिस्तान का नहीं हैं। उस पाकिस्तान के एजेंट इसी चौराहे पर खड़े होकर सुन रहे हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं अब तुम भोपाल में हंगामा कर के दिखाओ। आरिफ मसूद चोर और उसके अनुयायियों को जो हमारे धर्म का विरोध करेंगे उन कुत्तों को छोड़ेंगे नहीं, यहीं पर मारेंगे।

    विवादित बयान सामने आया तो मसूद के समर्थकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। इस घटना से पहले भी एक वाकया सामने आया था। सचिन सूर्यवंशी नामके एक शख्स ने फेसबुक पर आरिफ मसूद के लिए विवादित बयान दिया था। उसने मसूद को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट भी लिखी थी।

    Share:

    शाहरुख खान ने जर्मनी में रोती हुई फैन को गले लगाकर कराया चुप

    Wed Apr 30 , 2025
    मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक हैं। इनकी पॉपुलैरिटी सिर्फ भारत (Bharat) में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखी गई है। किंग खान भी अपने फैंस को निराश नहीं करते, जब भी मौका मिलता है वो फैंस को इम्प्रेस जरूर करते हैं। अब उनकी एक फीमेल फैन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved