img-fluid

MP: सागर में दो दिन से लापता सेना के अधिकारी की तलाश जारी, सुबह की सैर पर निकले थे… हो गए गायब

June 05, 2025

सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर शहर (Sagar city) में तैनात एक सेना के अधिकारी (Army officer) दो दिन पहले सुबह की सैर (Morning walk.) के लिए अपने घर से निकले थे, जिसके बाद वे लापता हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम ग्वालियर के निवासी हैं और वर्तमान में सागर में महार रेजिमेंट सेंटर (एमआरसी) में तैनात हैं।


पुलिस ने बताया कि वे सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे अपनी नियमित सैर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा के अनुसार, सेना के जवानों ने पहले लेफ्टिनेंट कर्नल निगम की तलाश की और जब वे नहीं मिले, तो उन्होंने कैंटोनमेंट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। सुराग पाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर कैंट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस लापता अधिकारी के बारे में सुराग खोजने के लिए उससे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द लापता अधिकारी का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हम उससे जुड़े सभी लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और सबूत जुटा रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी सबूत जुटाने की भी कोशिश की जा रही है। हम उसे खोजने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लापता लेफ्टिनेंट कर्नल ग्वालियर का निवासी है।

Share:

  • यूक्रेनी हमलों का पुतिन दे रहे तगड़ा जवाब, कई शहरों में किए कब्जे और जमकर मचाई तबाही

    Thu Jun 5 , 2025
    नई दिल्‍ली । यूक्रेन (Ukraine) ने पिछले तीन दिन रूस (Russia) के भीतर जमकर तबाही मचाई। अब रूसी सेना (Russian army) उन हमलों का चुन-चुनकर बदला ले रही है। दोनों दुश्मन देशों के बीच जंग का इतना विकराल रूप तब देखने को मिल रहा है, जब वे दोनों दो दौर की शांति वार्ता कर चुके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved