img-fluid

MP: प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़े गए रीवा के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, फिर पत्नी ने कर दिया ये कांड

February 20, 2026

रीवा। रीवा से अलग तरह का मामला सामने आया है। एक शादीशुदा डॉक्टर की प्रेम कहानी में उस वक्त खलल पड़ गया, जब प्रेमिका के साथ घूमते वक्त डॉक्टर की पत्नी ने दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक शहर के एक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की कार का पीछा कर रही उनकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।


  • इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क में न सिर्फ कार रुकवाई बल्कि उनकी प्रेमिका को बाल पकड़कर कार से बाहर खींच लिया और बीच सड़क में ही हृदय रोग विशेषज्ञ की प्रेमिका की धुनाई शुरू कर दी। जब डॉक्टर ने पत्नी को रोकने का प्रयास किया तो वे भी पत्नी के गुस्से का शिकार हो गए। बीच सड़क में लगभग एक घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रॉमे का राहगीरों ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का प्रेम प्रसंग लंबे अरसे से एक युवती के साथ चल रहा था, जिसकी भनक उनकी पत्नी डॉक्टर को लग चुकी थी। भनक लगते ही पत्नी अपने पति डॉक्टर पर निगाह रखने के साथ-साथ उनका पीछा करने लगीं।

    Share:

  • इंदौर: नाबालिक बच्ची के अपहरण मामले मे पुलिस ने भोपाल से आरोपी मा बेटे को किया गिरफ्तार

    Fri Feb 20 , 2026
    इंदौर। इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को भोपाल से सकुशल बरामद कर लिया है, साथ ही एक आरोपी युवक और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। कृष्ण लालचंदानी डीसीपी, जोन-1 के अनुसार, आजाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved