img-fluid

MP: ट्रेन के पहियों से निकलने लगा धुआं

December 29, 2022

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह (Damoh) के पास ट्रेन के पहियों से धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। करीब दो घंटे की देरी से ट्रेन दमोह स्टेशन (Damoh Station) पहुंची। जानकारी के अनुसार घटना दमोह से सागर स्टेशन (Sagar Station) के बीच हुई है। बता दें कि मुंबई से बनारस की ओर जाने वाली लोकमान्य तिलक कामायनी एक्सप्रेस (Lokmanya Tilak Kamayani Express) के एसी कोच के पहियों से बुधवार की सुबह धुआं निकलने की सूचना मिली थी।

गार्ड ने पायलट को सूचना दी, सुरक्षा बतौर ट्रेन को रोका गया और वरिष्ठों को सूचना देकर सुधार काम शुरू किया गया। धुआं निकलने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्टाफ की समझाइश के बाद हालात सामान्य हो सके। करीब दो घंटे बाद ट्रेन को दमोह स्टेशन की ओर रवाना किया गया। दमोह स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री परेशान होते रहे।


दरअसल लोकमान्य तिलक टर्मिनल कामायनी एक्सप्रेस मुंबई से बनारस की ओर जा रही थी, जिसका दमोह स्टेशन पहुंचने का समय सुबह आठ बजे का था। सागर से यह ट्रेन दमोह जाने के लिए रवाना हुई और पथरिया और गिरवर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन के एसी कोच के पहियों से अचानक से तेज धुआं निकलने लगा।

यात्रियों ने धुआं देख आग लगने की आशंका जताई और रेलवे के स्टाफ को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने देखा कि एसी कोच के पहियों में लगे रबड़ पेड में आग लगने के कारण धुआं निकल रहा था। जिसमें सुधार करने के बाद ट्रेन को दमोह रवाना किया गया। यह ट्रेन सुबह दस बजे दमोह स्टेशन पहुंची।

Share:

  • MP: महिला के सिर पर उगने लगे सींग, डॉक्टर भी हैरान

    Thu Dec 29 , 2022
    पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना (Panna) जिले की एक महिला के सिर पर सींग निकलने लगे हैं। महिला रोज दर्द से जंग लड़ रही है, उधर डॉक्टर भी समझ नहीं पा रहे कि ये आखिर ये क्यों हो रहा है। इस अजीबोगरीब बीमारी (strange disease) से परिवार भी परेशान है। जानकारी के अनुसार मामला पन्ना जिले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved