
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में होली मिलन कार्यक्रम में मंच भरभराकर गिर गया। इस दौरान मंच पर भाषण दे रहे भाजपा जिला अध्यक्ष गिर पड़े। हालांकि, इसके बाद वे फ़ौरन उठे और ‘यह हिंदुओं का कार्यक्रम है और हिंदू कभी झुकते नहीं हैं’ लहकर माहौल साधारण कर दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, सिंगरौली भाजपा के कुछ युवाओं ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। जिसमें विधायक और जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह शामिल हुए। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 300 रुपए की एंट्री फीस रखी गई थी। जिला अध्यक्ष युवाओं को संबोधित कर कार्यक्रम की तारीफ के पुल बांध हो रहे थे। सभी जमकर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। तभी जिस मंच पर वह खड़े थे, भरभराकर गिर गया और वह भी गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिरने से उन्हें हल्की चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आयोजन समिति द्वारा मंच की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved