img-fluid

MP: नर्मदा तट पर अंतिम संस्कार के दौरान पथराव, पुलिस जवान और चौकीदार सहित कई लोग घायल

February 02, 2026

खरगोन। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन (Khargone) में नर्मदा तट के पास अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मंडलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, सुलगांव में नर्मदा तट के पास कुछ लोग अंतिम संस्कार कर रहे थे। जिसका कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इसे लेकर विवाद इतना बढ़ा कि अंतिम संस्कार के दौरान ही पथराव शुरू हो गया। जब सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो वह भी लोगों के गुस्से का शिकार बन गई।


  • पथराव में पुलिस जवान और ग्राम चौकीदार सहित कई लोग घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद भारी पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। स्थिति बिगड़ने पर तीन थानों की पुलिस बल गांव में तैनात है। वहीं मण्डलेश्वर एसडीओपी श्वेता शुक्ला भी मौके पर पहुंची। पथराव करने वालों की पहचान में पुलिस जुट गई है।

    Share:

  • अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर

    Mon Feb 2 , 2026
    नई दिल्ली । विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर (External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar) अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए (Leaved for Three-day visit to the US) । विदेश मंत्री अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रुबियो द्वारा बुलाई गई क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved