img-fluid

MP: जेठ ने विधवा बहू पर किया था एसिड अटैक… नवंबर से जंग लड़ रही पीड़िता ने तोड़ा दम

January 05, 2026

इंदौर। ग्वालियर (Gwalior) के कंपू इलाके (Kampu area) में नवंबर महीने में एक शख्स ने अपनी विधवा बहू (Widowed daughter-in-law ) पर तेजाब से हमला (Acid attack) कर दिया था। आरोपी पीड़िता का जेठ है। बहू ने जेठ से शादी करने से मना कर दिया था। महिला के पति की मौत के बाद आरोपी उस पर लगातार निकाह के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी ने घर में घुसकर बच्चों के सामने महिला पर तेजाब फेंक दिया था जिससे वह बुरी तरह झुलस गई थी। पीड़िता की आंखों की रोशनी तक चली गई थी। पीड़िता का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। आखिरकार उसने रविवार को दम तोड़ दिया।


  • नवंबर में हुआ था एसिड अटैक
    बता दें कि पीड़िता के पति का करीब 10 महीने पहले निधन हो चुका था। नवंबर में ग्वालियर में पीड़िता पर उसके दिवंगत पति के बड़े भाई मुशीर खां ने एसिड से हमला किया था। इस हमले में वह बुरी तरह जल गई थी। इस हमले के बाद पीड़िता को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    हुई थी कई सर्जरी
    एसिड अटैक पीड़ितों के लिए वहां उपयुक्त इलाज नहीं मिलने के कारण दिल्ली एम्स में ट्रांसफर कराया गया था। दिल्ली एम्स में पीड़िता की कई सर्जरी हुई थी। उसकी कई और सर्जरी हुई थी। आखिरकार गहरे इन्फेक्शन के कारण पीड़िता को बचाया नहीं जा सका।

    निकाह को राजी नहीं हुई तो बन गया था हैवान
    घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के कंपू इलाके की है। पीड़िता मायके में रह रही थी। बताया जाता है कि जब वह मुशीर खां से निकाह के लिए राजी नहीं हुई तो वह हैवान बन गया। उसने मायके पहुंच कर मासूम बच्चों के सामने पीड़िता पर तेजाब फेंक दिया था।

    घर में घुसकर की थी जबरदस्ती की कोशिश
    हमले में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे दिखना भी बंद हो गया। बहू पर तेज फेंकने के बाद मुशीर खां छिप गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता के पिता का आरोप था कि उनकी बेटी पर उसका जेठ निकाह करने का दबाव डाल रहा था। इसकी वजह से वह अपने मायके में रहने लगी थी। आरोपी ने वहां भी तीन बार उनके घर के कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने की कोशिश कर चुका था।

    Share:

  • 10 साल का सूखा खत्म कर पाएंगी प्रियंका गांधी? असम की सत्ता के लिए तैयारी कर रही कांग्रेस

    Mon Jan 5 , 2026
    नई दिल्‍ली। देशभर में कई चुनावों में करारी हार का सामना करने के बाद अब कांग्रेस किसी तरह से यह सूखा खत्म करना चाहती है। कांग्रेस पार्टी ने केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुच्चेरी (Kerala, Tamil Nadu, West Bengal, Puducherry) के लिए शनिवार को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। प्रियंका गांधी को असम में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved