
नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी से गार्ड का डिब्बा ट्रेन से अलग होकर पलट गया. जानकारी के मुताबिक, गार्ड का डिब्बा इलेक्ट्रिक पोल से टकराकर पलटा है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस हादसे की वजह से अप-डाउन ट्रैक की कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved