बड़ी खबर भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः राज्य सरकार ने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ाया

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश सरकार (Government of Madhya Pradesh) ने राज्य के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस (Chief Secretary Iqbal Singh Bais) का कार्यकाल 30 नवंबर 2023 तक बढ़ा (Tenure extended till 30 November 2023) दिया है। इससे पहले, नवंबर 2022 में उनका कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाया गया था। यह अवधि 31 मई को खत्म हो रही थी। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए मुख्य सचिव बैंस का कार्यकाल फिर से छह माह के बढ़ाया गया है।


मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वे प्रदेश के मुख्य सचिव बनने से पहले कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, विमानन, आबकारी आयुक्त, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, संसदीय कार्य जैसे विभागों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा सीहोर, खंडवा, गुना और भोपाल के कलेक्टर भी रहे हैं। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चुनावी साल में सरकार कोई नया प्रयोग नहीं करना चाहती है। इसी वजह से मुख्य सचिव बैंस को एक बार फिर सेवा विस्तार दिया गया है। वे जिस तरह से सरकार की योजनाओं को क्रियान्वित करा रहे हैं, उससे उन्हें छह माह की सेवावृद्धि दिए जाने की पूरी संभावना थी।

गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2018 में भी विधानसभा चुनाव के पहले तत्कालीन मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह को भी एक्सटेंशन दिया गया था।

Share:

Next Post

मप्रः QR कोड आधारित ऑडियो गाइड की मदद से जानें संग्रहालयों का गौरवशाली इतिहास

Fri May 19 , 2023
– मंत्री उषा ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर किया शुभारंभ भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (Madhya Pradesh Tourism Board) द्वारा प्रदेश के सात संग्रहालय (seven museums) में क्यूआर कोड बेस्ड ऑडियो गाइड (QR code based audio guide) की शुरुआत की गई है। गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं […]