धार। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड (Madhya Pradesh Tourism Board) द्वारा धार जिले के मांडू शहर में आयोजित होने वाले सालाना पर्यटन संवर्धन महोत्सव “मांडू उत्सव” (Mandu festival) के तीसरे संस्करण का शुभारंभ 30 दिसम्बर 2021 को होगा। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड राज्य (Madhya Pradesh Tourism Board State) में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवाचारों को क्रियान्वित करने में सदैव अग्रणी रहा है। इसी श्रृंखला में विंध्याचल की खूबसूरत पर्वतमालाओं के बीच 2000 फीट की ऊँचाई पर बसे आनंद नगरी (सिटी ऑफ जॉय) के रूप में विख्यात मांडू शहर में ई-फेक्टर एंटरटेनमेंट के सहयोग से आयोजित ऐतिहासिक विरासत उत्सव शहर की विरासत, संस्कृति, वास्तुकला और जीवाश्म विज्ञान के इतिहास को प्रदर्शित करने की मांडू उत्सव एक पहल है।
इन प्रस्तुतियों के साथ माण्डू उत्सव के दौरान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा मांडू के आस-पास के विभिन्न क्षेत्र के पर्यटन-स्थलों के भ्रमण के लिए विभिन्न यात्रा कार्यक्रम भी तैयार किए गए हैं, इन कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यटकों को सिर्फ मांडू उत्सव तक सीमित न रखते हुए आस-पास के विभिन्न पर्यटन स्थल के भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करना है। इससे उत्सव में आने वाले पर्यटक इन पर्यटन स्थलों का भी आनंद ले सकेंगें। महोत्सव का समापन 3 जनवरी 2022 को होगा।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved