img-fluid

MP: राहुल गांधी के दौरे से पहले हो गई फजीहत, मंच पर लगा दी बीजेपी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते की फोटो

April 08, 2024

सिवनी। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दौरे पर हैं। वह सिवनी जिले में लखनादौन विधानसभा (Lakhnadon Assembly) के धनोरा गांव में जनता को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता के आगमन से प्रशासन मुस्तैद है। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेता भी व्यवस्थाओं में लगे हुए हैं। इस बीच जिम्मेदारों की लापरवाही से पार्टी की फजीहत हो गई।


  • दरअसल, राहुल गांधी की रैली से एक दिन पूर्व मंच पर मुख्य बैनर लगाया गया इस बैनर में कांग्रेस के दिग्गजों की फोटो लगाकर कांग्रेस पार्टी प्रचार प्रसार कर रही थी। इस बैनर में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी चूक कर दी, जिस लोकसभा में कांग्रेस अपने प्रत्याशी और पार्टी का प्रचार-प्रसार कर रही है, उसी बैनर में बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में मंडला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी फग्गन सिंह (Faggan Singh) कुलस्ते की फोटो लगा दी गई। हालांकि बाद में उसपर दूसरा फोटो चिपका दिया गया।

    Share:

  • अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा, जारी हुआ 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर

    Mon Apr 8 , 2024
    डेस्क। आज साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपना जन्मदिन (Birthday) मना रहे हैं। साउथ में अभिनेता का ट्रेडमार्क AA काफी वायरल होता है। यह ट्रेडमार्क ऐसे ही नहीं बना। इसका क्रेडिट जाता है ‘आर्या’ और ‘पुष्पा: द राइज’ जैसी फिल्मों को। आज अभिनेता के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved