img-fluid

MP : पन्ना में दो और लोगों का हुआ भाग्योदय, जानें कितने हीरे मिले और क्या है कीमत?

November 29, 2024

पन्ना. पन्ना (Panna) में एक बार फिर एक युवती (yuvati) और युवक (young man) की किस्मत चमकी है. दोनों को 3-3 नग हीरे (diamonds) मिले हैं. यह हीरे उथली हीरा खदान से प्राप्त हुए हैं. दोनों जिले की सरकोहा हीरा खदान में बृजपुर के रहने वाले हैं, जिनका नाम प्रांजुल एवं दिव्यांशु है.


  • दोनों ने हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया है. बताया जाता है कि पिता ने बच्चों के नाम खदान लगाई थी. इन हीरों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है. जिन्हें आगामी 4 दिसंबर को होने वाली नीलामी में रखा जाएगा.

    हीरा पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि दोनों के द्वारा 6 नग हीरे जमा किये गए हैं. जिनका वजन क्रमशः 0.33, 0.66, 0.83, 1.84,1.49 एवं 3.50 कैरेट है. इन सभी हीरों को आगामी नीलामी में रखा जाएगा. बिक्री के बाद रॉयल्टी काट कर शेष रकम दोनों को दे दी जाएगी.

    दोनों को 3-3 हीरे मिलने से अब आगामी नीलामी में 127 नग हीरे रखे जाएंगे. जिनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 17 लाख 49 हजार 726 रुपये आंकी जा रही है. इस नीलामी में देश के कोने-कोने से व्यापारियों के आने की संभावना है.

    आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पन्ना के हीरा खदानों में लोगों के हीरा मिला है. इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं, जब वहां काम करने वाले मजदूरों या फिर जिनकी खदान थी उन्हें हीरा मिल चुका है.

    Share:

  • राजस्‍थान : अजमेर शरीफ विवाद पर रामगोपाल यादव के बिगड़े बोल, कहा- छोटे-छोटे जज देश में आग लगवाना चाहते हैं

    Fri Nov 29 , 2024
    जयपुर । अजमेर शरीफ दरगाह (Ajmer Sharif Dargah) में शिव मंदिर (Shiv Temple) होने का दावा करते हुए दायर याचिका (Petition) कोर्ट में मंजूर होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। विवाद पर अपनी बात रखते हुए समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved