
टीकमगढ़. मध्य प्रदेश (MP) की पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) उमा भारती (Uma Bharti) के भतीजे राहुल सिंह लोधी (Rahul Lodhi) को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है. राहुल BJP MLA और प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं. इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रजीत सिंह यादव ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि 22 फरवरी को एक आदमी ने फेसबुक पर राहुल सिंह लोधी की जान को कथित तौर पर धमकी देने वाला एक पोस्ट अपलोड किया था.
लोधी की पत्नी और टीकमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता लोधी की शिकायत पर एक अनजान आदमी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई.
बता दें कि राहुल लोधी 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीकमगढ़ जिले के खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से MLA चुने गए थे. उन्हें शिवराज सरकार में कुटीर और ग्रामीण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था. वह टीकमगढ़ में अपने निजी घर में रहते हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved