
छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) में एक युवक ने आरएसएस (RSS) को लेकर अभद्र टिप्पणी की। उन्हें गधों का झुंड बताते हुए चप्पल मारने की बात की। साथ ही यह भी कहा कि वक्त आने पर नामो निशान मिटा दिया जाएगा। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, फरहान निजामी नाम के शख्स ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्टेडियम के बाहरी परिसर में आज सुबह लाइव रिकॉर्डिंग की। उसने कहा, ‘देखो भैया RSS की गैंग जा रही। हम आए तो शाखा चल रही थी। हमें देखकर चाहे भाग गए हों। ऐसा लगता है कि इन्हें चप्पलें-चप्पल मारो। ये देशद्रोही हैं। ठीक है, वक्त आने दो… नामो निशान मिटा दिया जाएगा। इसके बाद एक अन्य वीडियो में RSS को गधों का झुंड बताया।’ घटना के बाद युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी फरहान निजामी को गिरफ्तार कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved