खेल

MS Dhoni ने रोहित को बताया ‘लालची’, कहा- 5 बार जीतने पर भी नहीं भरा पेट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सामने आया है। धोनी ने सिर मुंडवाया है और वह बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहने हुए किसी जंगल में दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी का ये लुक आईपीएल के विज्ञापन के लिए है। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से धोनी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को लालची बता रहे हैं।

धोनी वीडियो में कुछ बच्चों को रोहित शर्मा की कहानी सुनाते हैं। वह कहते हैं, ‘आज का टॉपिक है लालच। ये कहानी है हिटमैन रोहित की। धोनी कहते हैं कि एक बार शेर के मुंह पर खून लग गया। पांच बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा। वीवो आईपीएल में इंडिया का नया मंत्र है। अगर लालच से जीतने की भूख बढ़ती है तो लालच कूल है।’

वीडियो में धोनी से बच्चे पूछते है कि तो क्या हिटमैन फिर हैट्रिक लगाएगा? तो इस पर धोनी कहते हैं, ‘किसका मंत्र काम आएगा ये तो वक्त ही बताएगा।’ बता दें कि धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2021 की तैयारी में जुटी है। 10 अपैल को चेन्नई की टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में अपने अभियान का आगाज करेगी।

Share:

Next Post

एक्ट्रेस Gauhar Khan ने तोड़ी कोविड गाइडलाइन, BMC ने दर्ज की FIR

Mon Mar 15 , 2021
मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस (Corona virus) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. हाल ही में रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) से लेकर आशीष विद्यार्थी तक कई सितारे कोरोना वायरस (Corona virus) की चपेट में आ चुके हैं. इस बीच बीएमसी (BMC) ने एक बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (Bollywood actress Gauahar Khan) के खिलाफ कोरोना […]