img-fluid

अरबपतियों की टॉप 10 लिस्ट से बाहर हूए मुकेश अंबानी, एलन मस्क की दौलत में जबरदस्त इजाफा

October 16, 2021

दुनिया के सबसे रईस अरबपति एलन मस्क की दौलत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को झटका लगा है।

मस्क की दौलत:
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की दौलत में 6.06 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। अब मस्क की दौलत 236 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, दूसरे नंबर पर अमेजन (amazon) के सीईओ जेफ बेजोस हैं। जेफ बेजोस की दौलत 5.63 बिलियन डॉलर बढ़कर 197 बिलियन डॉलर हो गई है। अब वह दौलत के मामले में एलन मस्क से 39 बिलियन डॉलर पीछे हैं।

मुकेश अंबानी को झटका:
दौलत के मामले में भारत के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को झटका लगा है। मुकेश अंबानी की दौलत 30.2 मिलियन डॉलर घट गई है। अब अंबानी का नेटवर्थ 102 बिलियन डॉलर है। इस गिरावट की वजह से अंबानी टॉप 10 अरबपतियों की सूची से भी बाहर हो गए हैं। रैंकिंग के मामले में वह 11वें स्थान पर हैं।



गौतम अडानी 77 बिलियन डॉलर के पार:
इस बीच, अडानी समूह के मुखिया गौतम अडानी की दौलत 77 बिलियन डॉलर के पार कर गई है। गौतम अडानी की दौलत अब 77.7 बिलियन डॉलर है। रैंकिंग के मामले में वह 13वें स्थान पर हैं। इसके अलावा भारत के अजीम प्रेमजी 40.5 बिलियन डॉलर के साथ 33वें स्थान पर जबकि शिव नादर 30.7 बिलियन डॉलर के साथ 46वें स्थान पर हैं। राधाकिशन दमानी की दौलत 27.8 बिलियन डॉलर है। वह दुनिया के 55वें सबसे अमीर अरबपति हैं।

Share:

  • कबड्डी खेलते वक्त का वीडियो वायरल करने वाले शख्स पर भड़कीं सांसद प्रज्ञा सिंह, दे दिया यह श्राप

    Sat Oct 16 , 2021
    सांसद और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Sadhvi Pragya Singh Thakur) अक्सर अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर ऐसा ही एक बयान दे डाला है। सांसद एक मंच से लोगों को संबोधित कर रही थीं। बोलते-बोलते उन्होंने एक व्यक्ति को श्राप दे डाला। सांसद ने कहा कि एक युवक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved