img-fluid

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या, दागी गईं 10 गोलियां

February 13, 2026

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शोएब उर्फ बॉबी को 10 गोली मारी गईं हैं। शोएब को मुख़्तार का बेहद करीबी माना जाता था। वह लखनऊ के चर्चित जेलर हत्याकांड में आरोपी था। फिलहाल शोएब बाराबंकी में वकालत करता था। बता दें कि पूर्वांचल के बाहुबलियों में शुमार एवं कई बार के विधायक मुख्तार अंसारी पर मर्डर, किडनैपिंग और एक्सटॉर्शन के कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। उन्हें 2005 में कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल भेजा गया था और उसके बाद वह जेल से बाहर नहीं आ पाए थे। 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में मुख्तार की मौत हो गई थी, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई गई थी।


  • शोएब उर्फ बॉबी को पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा माना जाता था। वह कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है, जिसमें लखनऊ जेलर हत्याकांड भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, यह वारदात बाराबंकी जिले के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर असैनी मोड़ के पास बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने शोएब पर बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल शोएब को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

    Share:

  • नेपाल में होकर रहेगी राजशाही की वापसी? पूर्व राजा ज्ञानेंद्र के समर्थन में एयरपोर्ट पर उमड़े समर्थक

    Fri Feb 13 , 2026
    काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देश में राजशाही बहाल करने के मुद्दे पर सैकड़ों समर्थक जमा हुए। वे पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का स्वागत करने आए थे और जोर-शोर से राजतंत्र की बहाली की मांग कर रहे थे। पूर्व राजा जब एयरपोर्ट पर उतरे तो समर्थकों ने उनके समर्थन में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved