
डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपने-अपने तरीके से गुस्सा दिखा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेता और सांसद निशिकांत दुबे ने हाल ही में एक पोस्ट किया.
उन्होंने पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को गोली मारने की खबर पर प्रतिक्रिया दी और एक्स पर लिखा, “अशहदु अल्लाह इल्लाह इल्लल्लाहु वह दहु ला शरीक लहू व अशहदु अन्न मुहम्मदन अब्दुहू व रसूलुहू.” इसके बाद उन्होंने लिखा, “आजकल कलमा सीख रहा हूं, पता नहीं कब ज़रूरत पड़ जाए.” उनके इस पोस्ट पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने तंज कसा.
निशिकांत दुबे के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा, “बताइए… 67 साल तक जब कांग्रेस की सरकार रही, तब ऐसा नहीं करना पड़ा, लेकिन 2014 में ‘असली आज़ादी’ आने के बाद हालात ऐसे हो गए हैं.” इस पर निशिकांत दुबे ने जवाब देते हुए लिखा, “धर्म बदलने वाले मुल्ले भी अब ज्ञान दे रहे हैं?”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved