img-fluid

Mumbai:आग्रीपाड़ा में सेंट जोसेफ आश्रम के 22 बच्चे कोरोना पॉजिटिव

August 27, 2021

मुंबई। मुंबई (Mumbai) के आग्रीपाड़ा इलाके में स्थित सेंट जोसेफ आश्रम के 22 बच्चे (22 children of St. Joseph’s Ashram) गुरुवार को पाजिटिव पाए गए। इन बच्चों को तत्काल भायखला में रिचर्डसन एंड क्रूडास कोरोना उपचार केंद्र और नायर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने आश्रम परिसर को सील करते हुए आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन (निषिद्ध क्षेत्र) घोषित किया है।


  • बीएमसी के मुताबिक इस समय 12 से 18 वर्ष के बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगाए जाने का विचार जारी है। इसी वजह से गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंट जोसेफ आश्रम में कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया था। यहां 95 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें से 22 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    इसी तरह आज सुबह कांदिवली स्थित यमुनोत्री बिल्डिंग में कोरोना के 17 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से दो लोगों का इलाज शताब्दी अस्पताल में हो रहा है। महापौर किशोरी पेडणेकर ने सभी मुंबई वासियों को कोरोना नियमावली का सख्ती से पालन करने की अपील की है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Fri Aug 27 , 2021
    27 अगस्त 2021 1. वह कौन सा काम है , जो इंसान मरने के बाद भी करता है। उत्तर…….अंगदान 2. ऐसी कौन सी चीज है जो खरीदते समय हरी और इस्तेमाल करते समय लाल होती है। उत्तर……..मेहंदी 3. वह कौन सा वार है जो 7 परिवारों से भी ज्यादा जरूरी है। उत्तर……परिवार
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved