img-fluid

10 मई को छह घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, इंदौर से जुड़ीं दो उड़ानें निरस्त

May 03, 2022

इंदौर।  10 मई को इंदौर से मुंबई (mumbai) के बीच सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों (passengers)  को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दिन मुंबई एयरपोर्ट (airport) पर मेंटेनेंस के चलते छह घंटे उड़ानों का संचालन बंद रहेगा। इसके कारण इंदौर से जाने और आने वाली एक-एक उड़ान को निरस्त भी कर दिया गया है।


विमानतल (airport) से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन (mumbai airport management) ने हाल ही में घोषणा की है कि 10 मई को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छह घंटे के लिए प्री-मानसून मेंटेनेंस (maintenance) कार्य के चलते उड़ानों का संचालन बंद रखा जाएगा। इस दौरान किसी भी फ्लाइट (flight) को उडऩे या उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके कारण इस अवधि में इंदौर से मुंबई के बीच संचालित होने वाली उड़ानें भी प्रभावित होंगी। मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन के आदेश के बाद इंडिगो, एयर लाइंस ने इस अवधि में संचालित होने वाली अपनी दो उड़ानों को निरस्त कर दिया है। इसमें दोपहर 3 बजे मुंबई से रवाना होकर 4.10 बजे इंदौर आने वाली फ्लाइट (6ई-843) और शाम 4.10 बजे इंदौर से रवाना होकर 5.25 बजे मुंबई पहुंचने वाली फ्लाइट (6ई-5207) शामिल है। बताया जा रहा है कि इन उड़ानों में पहले से बुकिंग (booking) करवा चुके यात्रियों को कंपनी द्वारा रिफंड और रिबुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है। यात्रियों को इसी दिन की सुबह और रात की उड़ानों में भी एडजस्ट किया जा रहा है।


सुबह और शाम की उड़ानें रहेंगी जारी
दिन की दो उड़ानें निरस्त होने के कारण यात्रियों क परेशानी जरूर होगी, लेकिन इसके अलावा बाकी समय में अन्य उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। इसमें इंडिगो की जाने वाली सुबह 6.15 बजे की, सुबह 9.05, एयर इंडिया की शाम 4.35 बजे जाने वाली और इंडिगो की रात 9 बजे जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी, वहीं आने वाली उड़ानों में सुबह 8.25 बजे एयर इंडिया की 8.30 बजे इंडिगो की, 11.35 बजे इंडिगो की और रात 10.45 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ानें जारी रहेंगी। एयर इंडिया की 8.30 बजे की, 11.35 बजे इंडिगो की और रात 10.45 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ानें जारी रहेंगी।

Share:

  • नर्मदा नदी पर बना रेलवे पुल टूटेगा साढ़े आठ सौ करोड़ की लागत से नया बनाएंगे

    Tue May 3 , 2022
    इंदौर, संजीव मालवीय। महू से खंडवा के बीच मीटरगेज रेल लाइन (meter gauge rail line) को ब्राडगेज में परिवर्तित करने के लिए नर्मदा नदी पर नया पुल बनाया जाना है, जिसको लेकर रेलवे ने साढ़े आठ सौ करोड़ रुपए की लागत के टेंडर जारी कर दिए हैं। जैसे ही नए पुल का काम शुरू होगा, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved