बड़ी खबर मनोरंजन

Pornography Case: मुंबई की अदालत ने Shilpa Shetty के पति Raj Kundra को दी जमानत, 19 जुलाई से थे हिरासत में

मुंबई। एक्टर शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में जमानत मिल गई है। मुंबई (Mumbai) की अदालत ने सोमवार को उन्हें 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी। राज को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने 19 जुलाई को मड आइलैंड से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही वे जेल में थे।

मुंबई पुलिस ने अपनी चार्जशीट में बताया था कि पोर्न फिल्मों के कारोबारी राज कुंद्रा ने 2 साल में अपने ऐप के यूजर्स 3 गुना और मुनाफा 8 गुना बढ़ाने का प्लान बनाया था। वह अपनी 119 फिल्मों का पूरा कलेक्शन 8.84 करोड़ रुपए में बेचना चाहते थे।

शिल्पा की दुआ काम आई
हाल ही में शिल्पा शेट्टी माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गई थीं, जहां उन्होंने पैदल चढ़ाई की और माता का आशीर्वाद लिया। इसी दिन मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम ने अदालत के सामने राज कुंद्रा और उनके सहयोगी रायन थोर्प के खिलाफ 1500 पन्नों की चार्टशीट दाखिल की थी। शिल्पा की इस यात्रा को राज की रिहाई से जोड़कर देखा जा रहा था।

Share:

Next Post

crude oil में उछाल से बढ़ सकती है परेशानी, 4 सप्ताह में 10 डॉलर महंगा हुआ

Mon Sep 20 , 2021
नई दिल्ली। पेट्रोलियम उत्पादों (petroleum products) की जरूरत पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) पर निर्भर करने वाले भारत जैसे पेट्रोलियम आयातक देशों के लिए एकबार फिर परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। मैक्सिको की खाड़ी के तेल कुओं की दुर्घटना और इडा तूफान के झटकों की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार (International market) […]