img-fluid

जन्मदिन पर मुंबई के शख्स ने काटे 550 केक, वीडियो हुआ वायरल

October 14, 2021


मुंबई।
जन्मदिन पर केक काटना एक परंपरा है। हालांकि, मुंबई के एक व्यक्ति ने अपने जन्मदिन (Birthday) पर 550 केक काटने का फैसला किया। दो चाकुओं से केक काटते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

लगभग तीन मिनट के वीडियो में सूर्य रतुरी (Surya Raturi) नाम के एक व्यक्ति को अपना जन्मदिन केक काटते हुए देखा जा सकता है, जिसे तीन विशाल टेबल पर रखा गया है। रतुरी दोनों हाथो में एक-एक चाकू पकड़े हुए दिखाई देते हैं। जिसका उपयोग वह टेबल पर रखे केक को काटने के लिए करते हैं। वीडियो में अनार वाली मोमबत्तियां भी दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में किसी को भी COVID-19 के प्रतिबंधों का पालन करते हुए नहीं देखा गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, स्थानीय लोगों ने इस घटना की शिकायत मुंबई पुलिस (मुंबई Police) और बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) (Brihanmumbai Municipal Corporation ) (BMC) से की।

यह पहली बार नहीं है जब किसी अजीबोगरीब बर्थडे सेलिब्रेशन ने सुर्खियां बटोरी हैं। जून में, सड़क पर तलवार से अपने जन्मदिन का केक काटने वाले एक व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हुआ था। घटना गुजरात (Gujrat) के सूरत (Surat) जिले की है। अकरम शेख (Akram Sheikh) के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए शाहपुर इलाके के एक स्कूल के पास तलवार (Sword) से 10 केक काटे थे। बाद में, शेख ने अपनी तलवार लहराई क्योंकि पृष्ठभूमि में तेज संगीत बज रहा था।

 

Share:

  • Netflix के तीन अधिकारियों को सीजेएम कोर्ट ने किया तलब, जानें मामला

    Thu Oct 14 , 2021
    लखनऊ: लखनऊ के सीजेएम कोर्ट में सहारा इंडिया (Sahara India) और उसके कर्मचारियों की ओर से बैड बॉयज मिलेनियर इंडिया (Bad Boys Millionaire India) नाम की डॉक्यूमेंट्री में सहारा और सुब्रत रॉय की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया गया था. इस पर मानहानि का आरोप लगाते हुए परिवाद दाखिल किया गया था. इस पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved