
मुंबई: मुंबई (Mumbai) के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार दोपहर मेट्रो निर्माण कार्य (Metro construction work) के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे से गुजर रहे ऑटो रिक्शा और एक कार पर गिर गया. घटना जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास की है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना करीब 12:20 बजे मिली. हादसे में एक की मौत हो गई. 3 लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस, मेट्रो प्राधिकरण के कर्मचारी, वार्ड स्टाफ और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई. राहत और बचाव का काम तुरंत शुरू कर दिया गया.
पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को घेरकर ट्रैफिक डायवर्ट किया और मौके से मलबा हटाने का काम शुरू किया. फिलहाल, पुलिस और संबंधित एजेंसियां हादसे के कारणों की जांच कर रही हैं. यह भी देखा जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved