मनोरंजन

‘Mumbai Saga’ का पहला गाना हुआ रिलीज

मुंबई। जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की बहुचर्चित फिल्म ‘Mumbai Saga’ इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म का ट्रेलर बीते दिनों रिलीज हुआ था, जिससे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म ‘Mumbai Saga’ का पहला गाना भी रिलीज हो गया है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म ‘Mumbai Saga’ के गाने का नाम ‘शोर मचेगा’ है।

‘शोर मचेगा’ गाना को मशहूर गायक और रैपर यो यो हनी सिंह ने शानदार अंदाज में गाया है। जबकि गाने को होमी दिल्लीवाला ने लिखा है। ‘शोर मचेगा’ गाने में हनी सिंह और होमी दिल्लीवाला ड्रग्स और काले धन की बात कर रहे हैं। इस गाने को जंगल थीम बार में फिल्माया गया है। बात करें ‘शोर मचेगा’ गाने के वीडियो की तो इस गाने में हनी सिंह और होमी दिल्लीवाला के अलावा फिल्म मुंबई सागा के मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं।

‘शोर मचेगा’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। संगीत प्रेमी और हनी सिंह के फैंस भी उनके नए गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। खबर बनाने तक ‘शोर मचेगा’ गाने को यूट्यूब डेढ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बात करें फिल्म मुंबई सागा की तो शुक्रवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।



फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर फुल एक्शन अवतार में दिखाई देने वाले हैं। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में वह जमकर मारधाड़ करते दिखाई देंगे और रही-सही कसर डायलॉग्स पूरा करने वाले हैं। वहीं फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी पुलिस अफसर के रोल में हैं, जो गैंगस्टर बने जॉन का एनकाउंटर करना चाहता है। फिल्म की कहानी अस्सी और नब्बे के उस दौर में स्थापित है, जब मुंबई में गैंगस्टर्स का बोलबाला था। सड़कों-रास्तों पर छोटे-मोटे कारोबार कर रहे दुकानदारों से हफ्ता वसूली करना आम था।

मुंबई सागा का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी के अलावा काजल अग्रवाल, सुनील शेट्टी, रोहित रॉय, महेश मांजरेकर, गुलशन ग्रोवर, अमोल गुप्ते और अंजना सुखानी सहिक कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। मुंबई सागा की कहानी बॉम्बे में बदलाव को रेखांकित करती है। अस्सी-नब्बे के कालखंड में स्थापित फिल्म मिलों के बॉम्बे को गगनचुम्बी इमारतों वाली मुंबई में बदलते हुए और इस दौरान अपराध की भूमिका को प्रदर्शित करती है।

Share:

Next Post

राहुल का आरोप, तमिलनाडु की AIADMK सरकार को PM मोदी करते हैं कंट्रोल

Sun Feb 28 , 2021
नई दिल्ली । तमिलनाडु समेत चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में कांग्रेस के चुनावी अभियान को धार देने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। […]