img-fluid

इंदौर के मरीज को एयर लिफ्ट कर ले गए मुंबई

August 19, 2021

मरीज को लेने मुंबई से एयर एंबुलेंस में आए दो डॉक्टर
इंदौर।  इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Devi Ahilyabai Holkar International Airport)  से बुधवार को एक गंभीर मरीज (critical patients) को एयर लिफ्ट (airlift) कर उपचार ( treatment) के लिए मुंबई ले जाया गया। मरीज को लेने के लिए विमान मुंबई (mumbai) से ही इंदौर पहुंचा, जिसमें दो डॉक्टर भी आए थे।


विमानतल से मिली जानकारी के मुताबिक कल सुबह मुंबई (mumbai) से इंदौर पहुंची एयर एंबुलेंस से मरीज को ले जाने के लिए हॉस्पिटल से आई एंबुलेंस को मरीज की सुविधा को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने विमान तक जाने की अनुमति दी। इसके बाद मरीज को एयर एंबुलेंस (air ambulance) में शिफ्ट किया गया। यह विमान दोपहर 12 बजे इंदौर से मुंबई (mumbai) के लिए रवाना हुआ। बताया जा रहा है कि मरीज का नाम दीपक शेकरगायेन है। उन्हें ब्रेन सर्जरी (brain surgery) के लिए मुंबई (mumbai) ले जाया गया है। मरीज को लेने के लिए विमान में दो डॉक्टर आए थे, वहीं इंदौर से दो परिजन भी मरीज के साथ मुंबई (mumbai) रवाना हुए।

Share:

  • शॉपिंग करने गई महिला के सामने आया अजगर, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान

    Thu Aug 19 , 2021
    सिडनी: दुनिया के ज्यादातर लोग सांप (Snake) से डरते हैं. अगर कोई सांप या अजगर अचानक से आपके सामने आ जाए तो आप क्या करेंगे? ज्यादातर लोग डर जाएंगे या शोर मचाकर भाग जाएंगे. ऐसी ही एक घटना ऑस्ट्रेलिया (Australia) से सामने आई है, जहां एक महिला सुपर मार्केट (Super Market) में शॉपिंग कर रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved