img-fluid

लोक अदालत से 17 करोड़ की वसूली के लिए 5500 बिल बांटे हैं नगर निगम ने

December 09, 2023

उज्जैन। आज लोक अदालत लगी है नगर निगम एवं जल प्रदाय विभाग ने शहर में 17 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य रखा है और इसके लिए बिल बांटे गए हैं। विद्युत मंडल के पुराने शहर में ज्यादा बकायदार है और राशि भी उनसे अधिक लेना है। यह विद्युत मंडल के बकाया बिल के आंकड़े कहते हैं विद्युत मंडल ने लोक अदालत के लिए उज्जैन में 3600 बिल जारी किए हैं।
आज लोक अदालत का शिविर लगा है और इसमें शुल्क में कुछ छूट दी जाती है, बड़ी संख्या में लोग आज अपने बकाया कर भरने आते हैं, इसको देखते हुए नगर निगम एवं जल प्रदाय विभाग ने अलग-अलग बकायादारों को बिल जारी किए हैं।



करीब 5500 बिल जारी किए गए हैं, इनमें संपत्ति करके लिए करीब 4000 बिल बांटे गए हैं और 1200 बिल जल कर के बिल दिए गए हैं, इसके अलावा अन्य कर के भी बकायदाओं को बिल दिए गए हैं। इस प्रकार कुल 17 करोड़ रुपए की वसूली का लक्ष्य आज नगर निगम ने लोक अदालत से रखा है। लोक अदालत के बावजूद भी यदि बड़े बकायदार अपनी राशि नहीं भरेंगे तो आने वाले दिनों में उनके यहां कुर्की तथा तालाबंदी की कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जाएगी वहीं जल प्रदाय विभाग द्वारा नल कनेक्शन काटे जाएंगे। विद्युत मंडल ने आज लगने वाली लोक अदालत के लिए शहर में 3600 बकाया दर को बिल जारी किए हैं इनमें पुराने शहर में 14 करोड़ रुपए की राशि की वसूली के लिए 3000 बिल जारी किए गए वहीं नए शहर फ्रीगंज में 600 बिल 23 लाख रुपए की राशि के लिए जारी किए गए हैं। इस प्रकार कुल 14 करोड़ 23 लाख रुपए के लिए 3600 बिल विद्युत मंडल ने जारी किए हैं। मंडल के अधीक्षण यंत्री राजेश हारोड़े ने बताया 1600 लोगों पर कोर्ट केस किया जा चुका है और आज जो बकाया बिल नहीं जमा करेंगे उन पर कोर्ट की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Share:

  • समर्थन मूल्य पर खरीदा गया 7 लाख टन गेहूँ रखा गया जिले के वेयर हाउसों में

    Sat Dec 9 , 2023
    वर्तमान में करीब ढाई लाख टन गेहूँ का भंडारण शेष है, सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय वेयर हाऊस का-लगातार हो रही है चोरी की वारदात उज्जैन। समर्थन मूल्य पर चालू वित्त वर्ष में सरकार ने उज्जैन जिले के किसानों से 7 लाख टन गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा था और इन्हें अलग-अलग वेयर हाउस में रखवाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved