img-fluid

नगर निगम ने पुलिस के सहयोग से बदमाश का अतिक्रमण हटाया

March 28, 2022

उज्जैन। नगर निगम के अमले द्वारा पुलिस के सहयोग से रविवार को मंगल कॉलोनी खिलचीपुर शासकीय स्कूल के पास स्थित पप्पू बरगुंडा और चंचल बरगुंडा द्वारा अवैध रूप से किए गए निर्माण को ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान चिमनगंज मंडी पुलिस सहित भवन निरीक्षक साधना चौधरी और नगर निगम की रिमूवल गैंग मौजूद रही। दोनों लोगों द्वारा कार्रवाई का विरोध किया गया लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और निर्माणों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह के दौरान पुलिस ने अवैध धंधे करने वालों और बदमाशों के 6 मकान अवैध अतिक्रमण के तहत तोड़ दिए गए हैं और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share:

  • कोर्ट मार्शल ने दिखाया समाज में व्याप्त भेदभाव व जातिगत विषमताओं का चेहरा

    Mon Mar 28 , 2022
    उज्जैन। मिलेट्री ट्रायल को लेकर बुने गए नाटक कोर्ट मार्शल में समाज में फैले ऊँच-नीच के भेदभाव के साथ जातिगत विषमताओं का कुरुप चेहरा दिखाया गया है। नाटक के अंत तक दर्शकों की भीड़ हॉल में जुटी रही। नाटक में रामचंदर केंद्रीय पात्र है, जिस पर अपने दो अफसरों पर जानलेवा हमला तथा एक की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved