img-fluid

एक दर्जन संजीवनी क्लिनिकों का निर्माण करेगा नगर निगम

May 26, 2022

शहर के हर वार्ड में खुलेंगे,  पहले चरण में तय स्थानों पर निर्माण

इंदौर। प्रदेशभर में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिकों (Chief Minister Sanjeevani Clinics) का निर्माण किया जाना है। इंदौर में भी प्रत्येक वार्ड में ये संजीवनी क्लिनिक बनना हैं, मगर अभी लगभग 25 स्थान तय हुए हैं। उनमें से एक दर्जन स्थानों पर निगम पहले चरण में संजीवनी क्लिनिकों का निर्माण शुरू करेगा, जिसके लिए टेंडर भी बुला लिए हैं।


दिल्ली में जिस तरह केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लिनिक शुरू किए, उसी तर्ज पर ये संजीवनी क्लिनिक भी खुलेंगे। कई जगह तो स्वास्थ्य विभाग के केन्द्रों में ही ये क्लिनिक खुल सकेंगे, वहीं कई जगह नए क्लिनिकों का निर्माण भी नगर निगम से करवाया जा रहा है। अभी वार्ड 41 खजराना, वार्ड  76 भूरी टेकरी, वार्ड 51 में शिव नगर में संजीवनी क्लिनिक के निर्माण के टेंडर बुलाए हैं तो इसी तरह वार्ड 20 में खातीपुरा शासकीय विद्यालय परिसर में, वार्ड 74 के अंतर्गत आने वाले जीत नगर में तो वार्ड 78 के पवनपुत्र नगर, वार्ड 81 के देवेन्द्र नगर, वार्ड 80 के बुद्ध नगर, वार्ड 35 के अंतर्गत तलावली चांदा स्थित पुराने पंचायत भवन, वार्ड 11 में भागीरथपुरा मोहता नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास, वार्ड 13 में योजना 51 व अन्य में ये संजीवनी क्लिनिक निर्मित किए जाएंगे।

 

 

Share:

  • सलमान-शाहरुख के साथ काम करने पर भी नहीं मिली तरक्की, फिर इस सीरियल ने चमकाई 'जेठालाल' की किस्मत

    Thu May 26 , 2022
    डेस्क। अभिनेता दिलीप जोशी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल बनकर सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और उन्हें भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। आज यानी 26 मई को दिलीप अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप का जन्म साल 1968 में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved