मनोरंजन

सलमान-शाहरुख के साथ काम करने पर भी नहीं मिली तरक्की, फिर इस सीरियल ने चमकाई ‘जेठालाल’ की किस्मत


डेस्क। अभिनेता दिलीप जोशी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल बनकर सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और उन्हें भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। आज यानी 26 मई को दिलीप अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिलीप का जन्म साल 1968 में एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुआ।

कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने महज 12 साल की उम्र से एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। वह कई गुजराती सीरियल में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, दिलीप जोशी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से पहले कई फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की है। हालांकि, उन्हें इन फिल्मों से खास पहचान नहीं मिली। आइए आपको बताते हैं उनकी फिल्मों के बारे में।

मैंने प्यार किया : साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। लेकिन इस फिल्म में दिलीप जोशी भी थे। अभिनेता ने इस फिल्म में रामू का किरदार निभाया था।


हम आपके हैं कौन : ‘हम आपके हैं कौन’ बॉलीवुड की उन फिल्मों में शामिल है, जिन्हें दर्शक आज भी देखना पसंद करते हैं। यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी, जिसमें सलमान खान और माधुरी की जोड़ी दिखी थी। दिलीप जोशी ने इस फिल्म में भोला प्रसाद का रोल निभाया था, जो माधुरी यानी निशा के दूर के भाई होते हैं।

खिलाड़ी 420 : साल 2000 में आई फिल्म ‘खिलाड़ी 420’ में दिलीप जोशी ने छोटा सा रोल निभाया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और महिमा चौधरी नजर आए थे। दूसरी तरफ दिलीप जोशी ने फिल्म में अरोड़ा नाम के शख्स का किरदार निभाया था।

वन 2 का 4 : ‘वन 2 का 4’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान और जूही चावला की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में एक छोटा सा रोल दिलीप जोशी ने भी निभाया था। वह फिल्म में चंपक के किरदार में थे।

व्हाट्स योर राशि : प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा की फिल्म ‘व्हाट्स योर राशि’ में दिलीप जोशी नजर आए थे। फिल्म में दिलीप जोशी हरमन बावेजा के बड़े भाई की भूमिका में दिखे थे। यह एक रोमांटिक फिल्म थी, जिसमें कॉमेडी का तड़का लगाया गया था।

Share:

Next Post

31 मई के बाद पंचायत और निगम चुनाव की होगी घोषणा

Thu May 26 , 2022
सुप्रीम कोर्ट आदेश के बाद अब कोई कानूनी रूकावट नहीं इंदौर। निगम के वार्ड आरक्षण के साथ जिला पंचायत (District Panchayat) के वार्डों (Ward) का आरक्षण (Reservation) भी कल सम्पन्न हो गया। अब 31 मई को जिला पंचायत अध्यक्ष (Zilla Panchayat President) का आरक्षण होना है, लिहाजा उसके बाद ही चुनावी आचार संहिता लगेगी। सूत्रों […]