
इन्दौर। किला मैदान झोन पर तैनात एक दरोगा की पिछले दिनों तबीयत बिगडऩे पर एमटीएच में भर्ती किया गया था, जहां कल देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इससे पहले ही कुछ निगमकर्मियों की कोरोना में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक वार्ड 4 में पदस्थ स्वास्थ्य विभाग के दरोगा जगदीश करोसिया को पिछले दिनों बुखार और सर्दी-खांसी के चलते हास्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था और पिछले दो दिनों से ज्यादा तबीयत बिगड़ गई थी और देर रात एमटीएमच में उनकी मौत हो गई। उनके साथ कार्यरत रहे निगमकर्मियों ने खुद को क्वारेंटीन कर लिया है। इससे पहले भी निगम ने कई लोगों को कोरोना होने के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया थी और इनमें कुछ बाबू और अधिकारी की मृत्यु हो गई थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved