
नागदा। नगर पालिका ने बुधवार को छोटे फिल्टर प्लांट की सफाई की। सफाई के चलते फिल्टर प्लांट से बड़ी मात्रा में गाद निकाली गई। फिल्टर प्लांट की सफाई के चलते प्लांट से पानी की सप्लाय बंद रखनी पड़ी। नगर पालिका के पास दो फिल्टर प्लांट हैं। इस फिल्टर प्लांट से पानी की टंकियां भरी जाती है। हालांकि इस प्लांट की सफाई चलते पेयजल सप्लाय व्यवस्था बाधित नहीं हुई हैं। जल कार्य एवं सीवरेज विभाग के प्रभारी प्रकाश जैन ने बताया कि सफाई के बाद प्लांट को सुचारू कर दिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved