
गाजियाबाद । एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मुरादनगर में रविवार को उखरालसी शमशान घाट पर हुए हादसे में नामजद फरार ठेकेदार अजय त्यागी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इससे पहले पुलिस ने मुरादनगर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान, सहायक इंजीनियर सीपी सिंह व सुपरवाइजर आशीष को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जहां तीनों आरोपियो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।
बीते रविवार को मुरादनगर में शमशान घाट पर छत गिरने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना का मुख्यमंत्री ने दुःख प्रकट किया और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। एसएसपी नैथानी ने बताया कि फरार ठेकेदार अजय त्यागी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved