
नागदा। ग्राम बिरियाखेड़ी में हुई घट्टिया तहसील के गांव बिछड़ौद निवासी जितेंद्रसिंह की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया हैं। आरोपियों ने गफलत में युवक की जान ले ली और फिर इसे दुर्घटना करार देकर शव सड़क किनारे फेंक दिया। गुरुवार को सीएसपी ब्रजेशकुमार श्रीवास्तव, टीआई पिंकी आकाश ने मामले का खुलासा करते हुए चार व्यक्ति मनोज पिता बापूलाल कछावा निवासी रतलाम फाटक, अनिल मीणा पिता बाबूलाल मीणा निवासी प्रकाश नगर, बादल पिता कैलाशचंद्र चंद्रवंशी निवासी ठिकरिया थाना बड़ावदा व विक्रम पिता मांगीलाल मकवाना निवासी ग्राम अटलावदा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करना बताया। हत्याकांड में संदेही रही महिला पूजा की संलिप्तता नहीं बताते हुए उसे आरोपी नहीं बनाया हैं। हत्याकांड का खुलासा करने में एसआई योगिता उपाध्याय, एसआई लालसिंह डोडिया, एएसआई भुवानसिंह, प्रधान आरक्षक कालूराम, प्रधान आरक्षक भेरुलाल, प्रधान आरक्षक विजय थापा, प्रधान आरक्षक हरगोविंदसिंह, प्रधान आरक्षक प्रद्युम्नसिंह, प्रधान आरक्षक शर्मिष्ठा शुक्ला, आरक्षक जितेंद्र सेंगर, संदीप यादव, अर्जुन सोलंकी, निर्मलसिंह, हेमराज, सौरभ भदौरिया, रामेश्वर की भूमिका रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved