
भोपाल। नगर निगम भोपाल के चुनाव में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की है। महापौर के साथ-साथ 58 पार्षद भाजपा ने जीते हैं। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ 22 पार्षद जीते हैं। इनमें 13 पार्षद मुस्लिम समाज के हैं। एक निर्दलीय पार्षद एआईएमआईएम का है। जबकि 3 पार्षद आम आदमी पार्टी के भी चुनकर आए हैं। भाजपा ने वार्ड 40 से जिस मसर्रत का टिकट काटा था, वह निर्दलीय जीतकर आई है।
भोपाल जिलाध्यक्ष का भाई हारा
भोपाल से भाजपा के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के भाई नीरज पर्चारी वार्ड 78 से पार्षद का चुनाव हार गए हैं। पचौरी पर अपने समर्थक और भाई को टिकट देने के आरोप लगे थे। सुमित पचौरी के जिलाध्यक्ष रहते यह पहला चुनाव है। उन्होंने अपने पद का उपयोग करते हुए भाई को पार्षद का टिकट दिलाया था। वे अपने भाई को भी पार्षद का चुनाव नहीं जिता पाए हैं। ऐसे में भोपाल से भाजपा जिलाध्यक्ष समित पचौरी की संगठन क्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved