भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

आईएएस नेहा को भारी पड़ रहा ‘सिस्टम’ से नहीं चलना

  • मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव पर गंभीर आरोप लगाकर फिर सुर्खियों में

भोपाल। लंबे समय से लूप लाइन में नौकरी कर रहीं 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी पर ही प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं। नेहा के आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह जांच का विषय है, लेकिन 11 साल की नौकरी में नेहा पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। उनकी कार्यप्रणाली ही ऐसी है कि वे अभी तक सरकार में ‘सिस्टमÓ के हिसाब से काम नहीं कर पा रही हैं। जिसकी वजह से वे पहले भी विवादों में रही हैं।
वे शिवपुरी, दतिया और जबलपुर में फील्ड की नौकरी कर चुकी हैं। जनता से उनका विवाद का एक भी मामला सामने नहीं आया है, न ही भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उनका विवाद वरिष्ठ अधिकारी, मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधयों से खुद की कार्य प्रणाली की वजह से हुएं हैं। वे वरिष्ठ अफसरों के मौखित आदेश की बजाय लिखित आदेश पर ज्यादा भरोसा करती हैं। कृषि विभाग की उपसचिव रहते वरिष्ठों के मौखिक आदेश पर नियमों के इर्द-गिर्द काम करने से साफ इंकार कर चुकी हैं। शिवपुरी जिपं सीईओ रहते उन्होंने मनरेगा फंड से कलेक्टर की अतिरिक्त टैक्सी गाड़ी का भुगतान लिखित आदेश नहीं होने की वजह से रोक दिया था।


कलेक्टर नहीं बन पाईं
नेहा मारव्या 2011 बैच की इकलौती आईएएस हैं, जो अभी तक कलेक्टर नहीं बन पाईं हैं। इसकी वजह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विवाद ही माना जाता है। स्वभाव से बेहद शांत नेहा मारव्या को चापलूसी और नेताओं की जी-हूजूरी पसंद नहीं है। यही वजह है कि शिवपुरी पदस्थापना के दौरान मंत्री यशोधरा राजे से भी विवाद की खबरें आई थीं।

राजस्व विभाग में अन्य अफसर भी परेशान
नेहा मारव्या को शासन ने हाल ही में राजस्व विभाग में पदस्थ किया है। नेहा ने प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी पर जो आरोप लगाए हंै, वे बेहद गंभीर है। कोई वरिष्ठ अधिकारी किसी भी महिला अफसर से इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता है। मंत्रालय सूत्र बताते हैं कि राजस्व विभाग में रस्तोगी के साथ काम कर चुके अफसर भी ज्यादा खुश नहीं थे। वे भी खुले तौर पर रस्तोगी के कटाक्षों से परेशान थे। मौजूदा अफसर भी रस्तोगी के सामने जाने से कतराते हैं।

Share:

Next Post

ग्वालियर की हार को आसानी ने नहीं पचा पाएगी मप्र भाजपा

Mon Jul 18 , 2022
जो अभी तक कांग्रेस के साथ होता था, अब भाजपा के साथ होने लगा भोपाल। प्रदेश में पहले चरण के नगरीय निकाय चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ हो गई है। इसमें भाजपा को ग्वालियर, छिंदवाड़ा और जबलपुर महापौर गंवानी पड़ी है। ग्वालियर और जबलपुर की हार को भाजपा आसानी से नहीं पचा पाएगी। क्योंकि इस […]