img-fluid

दिल्ली फतह को नड्डा ने बनाई नई रणनीति, BJP ने हर मंडल में एक सांसद को सौंपी जिम्मेदारी

February 01, 2025

नई दिल्‍ली । दिल्ली (Delhi)के विधानसभा चुनाव(assembly elections) में शनिवार से राजग के सभी सांसद मोर्चे प्रचार (Front propaganda)करेंगे। राजग के सांसदों ( MPs)के साथ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा(BJP President JP Nadda) की बैठक में यह फैसला किया गया है। हर मंडल में एक सांसद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सांसद एक से 3 फरवरी की शाम तक चुनाव प्रचार करेंगे। सांसदों को संसद के बजट सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को भी कहा गया है। संसद भवन में शुक्रवार को राजग सांसदों की बैठक में उनके क्षेत्र की जानकारी दी गई है। दिल्ली में भाजपा के 256 मंडल हैं। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के सांसद पहले ही मोर्चे पर तैनात हैं। राजग (भाजपा व सहयोगी दल) को भी दिल्ली के मोर्चे पर तैनात किया जा रहा है।


दिल्ली का विधानसभा चुनाव भाजपा अपने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो सहयोगी दलों जदयू और लोजपा (रामविलास) के साथ मिलकर लड़ रही है। शिवसेना समेत अन्य दलों ने भाजपा को दिल्ली में अपना समर्थन दिया है। ऐसे में शुक्रवार को हुई राजग सांसदों की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों से दिल्ली के विधानसभा चुनाव में योगदान देने को कहा। रणनीति के अनुसार, संसद में बजट पेश होने के बाद सांसद 3 फरवरी की शाम तक अपने क्षेत्र में पदयात्राएं, जनसंपर्क, बैठक, गोष्ठी और छोटी सभाओं में हिस्सेदारी करेंगे। बैठक में भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी उपस्थित रहे। दिल्ली में एक ही चरण में 5 फरवरी वोट डाले जाएंगे और मतगणना 8 फरवरी को होगी।

बजट सत्र में सभी सांसद उपस्थित रहें रिजीजू

बैठक में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू ने संसद के बजट सत्र में सभी सांसदों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा है। गौरतलब है कि दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में चार फरवरी को और राज्यसभा में 6 फरवरी को जवाब दे सकते हैं। बजट पर सामान्य चर्चा का जवाब वित्त मंत्री 11 फरवरी को देंगी। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक है।

Share:

  • असम में दिगंबर जैन मुनियों की धार्मिक यात्रा का जोरदार विरोध, CM हिमंत बोले- बाधा डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    Sat Feb 1 , 2025
    नई दिल्‍ली । असम (Assam) के जोरहाट में दो दिगंबर जैन मुनियों (Digambara Jain sadhu) के नेतृत्व में जैन समुदाय (Jain Community) के लोगों ने धार्मिक यात्रा निकाली थी। शहर की मुख्य सड़कों से निकली इस धार्मिक यात्रा में समुदाय के लोगों ने भाग लिया। लेकिन दिगंबर जैन परंपरा के अनुसार मुनियों के नग्न होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved