
डेस्क। साउथ के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्या (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की शादी (Wedding) की रस्में शुरू हो चुकी हैं। दोनों 4 दिसंबर को सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों की शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में होगी, जो अक्किनेनी परिवार के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। हाल में ही अभिनेता ने अपनी शादी की तैयारियों को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने शोभिता के साथ अपनी पहली मुलाकात (First Meeting) का भी जिक्र किया है।
हाल में ही नागा चैतन्या ने जूम के साथ एक इंटरव्यू में अपने और शोभिता की पहली मुलाकात को याद किया। उन्होंने बताया कि उनके एक शो की ओटीटी रिलीज के दौरान, वह पहली बार शोभिता से मिले थे। हालांकि, यह पहली बार में केवल बातचीत तक ही सीमित थी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगा।
नागा चैतन्या ने बताया,”मैं अपने ओटीटी शो के लॉन्च के लिए मुंबई में था। उस दौरान, उनका भी उस प्लेटफॉर्म के लिए एक शो आया था और यह पहली बार था, जब हमने ओटीटी प्लेटफार्म द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बातचीत की।” इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने अपने होने वाली जीवनसाथी की तारीफ की और कहा कि उन्हें शोभिता और उनके परिवार के बारे में जानकर अच्छा लगा। अभिनेता ने कहा कि शोभिता के परिवार वाले उन्हें अपने बेटे की तरह मानते हैं। अभिनेता ने आगे कहा कि शोभिता भी उनसे पूरी तरह से मेल खाती है, क्योंकि वह भी परिवार को सबसे ऊपर रखती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved