देश राजनीति

नागालैंड के भाजपा अध्‍यक्ष ने छोटी आंखें होने के बताए फायदे, कहा गंदगी भी कम घुसती है

नई दिल्‍ली। नगालैंड (Nagaland) के मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष (BJP) का इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री अपनी छोटी आंखों के फायदे बताते हुए नजर आ रहे हैं। मंत्री का नाम तेमजेन इमना (temjen imna)  अलांग है। इस वीडियो को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने भी अपने ट्विटर हैंडल (Twitter handle) से शेयर किया है।



आपको बता दें कि नागालैंड (Nagaland) के मंत्री (Minister) और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष (BJP State President) तेमजेन इम्ना (Temjen Imna) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेमजेन इम्ना ने छोटी आंख होने के फायदे गिनवाए हैं। पूर्वोत्तर के लोगों की छोटी आंख होती है और जो लोग इसका मजाक उड़ाते हैं, उनको मंत्री तेमजेन इम्ना ने जवाब दिया है। तेमजेन इम्ना के मजाकिया अंदाज ने सभी को दीवाना बना दिया है। तेमजेन इम्ना के जवाब को खूब पंसद किया जा रहा है।


इस दौरान नागालैंड बीजेपी के अध्यक्ष तेमजेन इम्ना ने कहा कि लोग कहते हैं कि पूर्वोत्तर के लोगों की आंख छोटी होती है। हमारी भी आंख छोटी है, लेकिन बहुत अच्छे तरीके से देख सकता हूं। छोटी आंख होने से एक फायदा है। गंदगी कम घुसती है और कई बार मंच पर बैठे हुए जब लंबे कार्यक्रम चलते हैं तो हम एक तरीके से सो भी जाते हैं।
विदित हो कि तेमजेन इम्ना के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने तेमजेन इम्ना की तारीफ की है. अमित मिश्र नामक एक यूजर ने लिखा कि लोग कहते हैं कि ‘मुझे हिंदी नहीं आती’ सुनिए नागालैंड बीजेपी के अध्यक्ष तेमजेन इमना अलॉन्ग को. साथ ही छोटी आंख पर टिप्पणी करने वालों को जवाब।

Share:

Next Post

भारतीय अदालतों में करीब 5 करोड़ मामले लंबित, गरीब नहीं ले पाते अच्छे वकील की सेवा: किरेन रिजिजू

Sun Jul 10 , 2022
नई दिल्‍ली। कानून एवं न्याय मंत्री(Minister of Law and Justice) किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि देश की अदालतों में करीब 5 करोड़ मामले लंबित हैं और इस सिलिसले में कोई कदम नहीं उठाया गया तो यह संख्या और बढ़ जाएगी। औरंगाबाद(Aurangabad) में महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (MNLU) के पहले दीक्षांत समारोह में मंत्री […]