विदेश

निर्वस्त्र शव, चेहरे जले हुए…, हमास के आतंकियों ने इस्राइली महिलाओं से की थी दरिंदगी

वॉशिंगटन। 7 अक्तूबर को इस्राइल पर हमास के हमले से जुड़ी जानकारियां अभी तक लोगों को डरा रही हैं। अब एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि हमास के आतंकियों ने बड़े पैमाने पर इस्राइली महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा की। हमास के हमले के बाद हिंसा वाली जगहों पर जाकर देखा गया तो कई महिलाओं के क्षत-विक्षप्त और निर्वस्त्र हालत में शव मिले। महिलाओं के साथ ना सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि उनके साथ यौन हिंसा की गई थी।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, गाल अब्दुश नाम की एक महिला का इस्राइल में नरसंहार वाली जगह से शव बरामद हुआ था। हमास के हमले के बाद एक महिला अपनी दोस्त को ढूंढते हुए म्यूजिक फेस्टिवल वाली जगह पहुंची थी, वहां से कुछ दूरी पर एक जली हुई कार के पास गाल अब्दुश का शव मिला था। दोस्त को ढूंढ रही महिला ने घटनास्थल का वीडियो शूट किया था, जिसमें गाल अब्दुश के शव के कपड़े फटे हुए दिख रहे थे और उसका चेहरा बुरी तरह से जला हुआ था। शव देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता था कि महिला के खिलाफ यौन हिंसा हुई थी।


रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस्राइल में कम से कम सात जगहों पर इस्राइली महिलाओं से यौन हिंसा के सबूत मिले थे। इस दौरान महिलाओं के क्षत विक्षिप्त शव बरामद किए गए थे। जिन महिलाओं के साथ यौन हिंसा हुई, उनमें आम महिलाओं के साथ ही महिला सैनिक भी शामिल हैं। गाजा सीमा के नजदीक स्थित इस्राइली सेना के बेस कैंपों में महिला सैनिकों के कुछ शव ऐसे मिले थे, जिनके गुप्तांगों में गोली मारी गई थी। इसके अलावा म्यूजिक फेस्टिवल से भागते हुए हाइवे पर जहां बड़ी संख्या में जली हुई गाड़ियां मिली थीं, वहां भी महिलाओं के साथ यौन हिंसा के सबूत मिले। रिपोर्ट के अनुसार, 30 से ज्यादा महिलाओं के शव निर्वस्त्र हालत में और क्षत विक्षिप्त हालत में मिले थे। हालांकि हमास ने इस्राइली महिलाओं के साथ यौन हिंसा के आरोपों से इनकार किया है।

Share:

Next Post

मोदी सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में टैक्स कलेक्शन तीन गुना हुआ, अब 2024 में क्या होगा?

Fri Dec 29 , 2023
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के 10 साल के कार्यकाल में व्यक्तिगत आय और कॉरपोरेट कर संग्रह तीन गुना बढ़कर 19 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है। लोगों की आय पर रिफंड के समायोजन के बाद शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह वित्त वर्ष 2013-14 में 6.38 लाख करोड़ रुपये […]