
वेल्लूर। तमिलनाडु की वेल्लोर जेल में बंद राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने खुदकुशी की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इसी की बैरक में बंद एक अन्य महिला कैदी से नलिनी का झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद नलिनी ने खुदकुशी की कोशिश की। नलिनी के पति ने कहा कि जिस जेल में नलिनी रह रही है वहां उसकी जान को खतरा है, उसे दूसरी जेल में शिफ्ट किया जाए। कुछ साल पहले प्रियंका वाड्रा ने नलिनी से मिलकर अपने पिता की मौत के मामले में उसे माफ कर दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved