img-fluid

नाना पाटेकर नेकदिल इंसान और मेरे करीबी दोस्त थे उन्हें स्वर्ग में जगह मिले – डॉ. फारूक अब्दुल्ला

October 08, 2026


श्रीनगर । डॉ. फारूक अब्दुल्ला (Dr. Farooq Abdullah) ने कहा कि नाना पाटेकर नेकदिल इंसान और मेरे करीबी दोस्त थे (Nana Patekar was Kind-hearted Person and Cose Friend of Mine) उन्हें स्वर्ग में जगह मिले (May he find place in Heaven) ।


  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना करीबी दोस्त और नेकदिल इंसान बताया है। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर ने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में बिताई थी। जम्मू-कश्मीर में मीडिया से बात करते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे। वे एक बहुत नेक आदमी थे। सारी जिंदगी उन्होंने गरीबों की मदद की।”

    उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर का कश्मीर से खास लगाव था और वे बार-बार यहां आते थे। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “वे बार-बार यहां आते थे और मैं उनसे मुलाकात करता था। एक शादी समारोह में भी हम लोग एक साथ मिले थे और मैंने उनके साथ डांस भी किया था।” फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि नाना पाटेकर लोगों के मुश्किल हालात को समझते थे। उन्हें सुबह उनके जाने की दुखद खबर मिली। उन्होंने बताया कि नाना पाटेकर ने अभी हाल ही में गोवा में अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग की थी। उन्होंने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “सुबह इनके जाने की बहुत दुखद खबर सुनी। मैं अपनी ओर से दुख व्यक्त करता हूं। मैं दुआ करता हूं कि उन्हें स्वर्ग में जगह मिले।”

    फारूक अब्दुल्ला ने नाना पाटेकर के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए कहा कि उनके अंदर बहुत नरमी थी। वे कभी भी धर्म या मजहब नहीं देखते थे। उनका ध्यान हमेशा इस बात पर रहता था कि सामने वाले इंसान का दुख क्या है और उसकी तकलीफ क्या है। उन्होंने कहा, “उनके अंदर नरमी थी। उन्होंने कभी मजहब नहीं देखा। वे देखते थे कि इंसान का दुख क्या है, उसकी तकलीफ क्या है और उसकी तकलीफ को दूर करने की कोशिश करते थे। नाना पाटेकर एक जबरदस्त एक्टर थे और उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। गरीबों के लिए किए गए उनके काम और उनकी इंसानियत को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।”

    Share:

  • कांग्रेस उठाएंगी आवाज...चयनित शिक्षकों के बीच पहुंचे जीतू पटवारी, 28 दिन बाद नारियल पानी पिलाकर तुड़वाया अनशन

    Thu Oct 8 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में पिछले 50 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों के आंदोलन में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पहुंचे। जीतू पटवारी ने पिछले 28 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे शिक्षक अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को नारियल पानी पिलाकर उनका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved