img-fluid

सजा काट रहे नारायण सांई के पास मिला मोबाइल, खुली जेल की पोल

October 24, 2020


सूरत। सूरत रेप केस में जेल की सजा काट रहे नारायण साईं के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ है। नारायण साईं, नाबालिग लड़की से रेप के अभियुक्त और अपने को आध्यात्मिक गुरु कहने वाले आसाराम बापू के बेटे हैं और इन दिनों लाजपोर सेंट्रल जेल में बंद हैं। जेल प्रशासन ने नारायण साईं के पास से मोबाइल पकड़े जाने के मामले में स्थानीय सचिन पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

जेल की A/2 बैरक नंबर- 55 में आजीवन कारावास की सजा काट रहे नारायण उर्फ नारायण साईं आसुमल हरपलानी के अलावा इसी बैरक के चार अन्य कैदियों के पास से भी मोबाइल फोन बरामद हुआ है। सूरत की जेल से मोबाइल मिलने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां से मोबाइल पकड़े जा चुके हैं।

नारायण साईं कथा और प्रवचन की आड़ में महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता था। नारायण साईं के खिलाफ सूरत की जिन दो रेप पीड़िता ने गवाही दी उन्हें भी कथा और प्रवचन के आड़ में नारायण साईं ने अपना शिकार बनाया था। दोनों बहनों ने नारायण साईं पर आरोप लगाया था कि उसने कथा के बहाने कई बार उनके साथ रेप और अप्राकृतिक सेक्‍स भी किया। यही नहीं, वह उन्हें यह बताने की कोशिश करता था वह लड़कियों से बेहद प्यार करता है इसलिए वह उन्हें लव लेटर्स भी लिखा करता था।

सूरत की दोनों पीड़ित बहनें आसाराम के आश्रम में साधक बनकर रह रही थीं। उन्होंने बताया कि आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं के सामने उनकी पत्नियां ही उन्हें ले जाती थी। इसके बाद नारायण साईं उन्हें हवस का शिकार बनाता था। रेप पीड़िताओं ने बताया था कि नारायण साईं उसके साथ कई जगहों पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण किया। नारायण साईं अक्सर ऐसा कई लड़कियों के साथ करता था। उसने कई लड़कियों से जिस्मानी रिश्ते बनाए थे। जब लड़कियों ने उसके खिलाफ रेप की शिकायत की थी तो नारायण साईं कहता था कि वह तो उससे प्यार करता था।

 

Share:

  • नेपाली प्रधानमंत्री केपी ओले के बदले सुर, अब पुराने नक्शे के साथ दी दशहरे की बधाई

    Sat Oct 24 , 2020
    काठमांडू। चीन के इशारे पर अब तक नाच रहे नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के चीफ से मुलाकात के बाद सुर बदलते नजर आ रहे हैं। नेपाली प्रधानमंत्री ने विजयदशमी की बधाई देने वाला ट्वीट किया है और इसमें उन्‍होंने नेपाल का पुराना नक्‍शा ही इस्‍तेमाल किया है। दरअसल, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved