img-fluid

लाइव शो में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, यूक्रेन सिंगर उमा शांति पर केस दर्ज

August 16, 2023

नई दिल्‍ली (New Dehli) । यूक्रेन (Ukraine) की सिंगर (singer) उमा शांति (Uma Shanti) पुणे में एक लाइव (live) शो (show) कर रही थीं। इसी कार्यक्रम में उन पर तिरंगे (Tricolor) के अपमान (Insult) का आरोप लगा है। पुणे पुलिस ने उमा शांति और कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यूक्रेन की सिंगर उमा शांति पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगा है। पुणे में उनका एक कॉन्सर्ट था। इस लाइव कार्यक्रम में उन पर तिरंगे के अपमान का आरोप है। पुणे पुलिस ने उमा शांति और एक अन्य शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मंगलवार को पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या (14 अगस्त) को पुणे के मुंडवा इलाके में एक रेस्टोरेंट-बार में कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां कथित तौर पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है।


तिरंगे के साथ स्टेज पर थीं उमा शांति
उमा शांति का ‘शांति पीपल’ नाम से बैंड है। यह बैंड वैदिक मंत्रों के साथ EDM (इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक) प्रस्तुत करती है। उमा शांति का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह दोनों हाथों से दो झंडे को स्टेज पर लहराती हैं। उनके सामने लोगों की भारी भीड़ होती है। इसके बाद वह झंडे को सामने लोगों की तरफ उछाल देती हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है।

 

आयोजक और सिंगर को नोटिस भी जारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘सिंगर शांति संगीत कार्यक्रम में तिरंगा लहरा रही थीं और अचानक वह दर्शकों की तरफ तिरंगा उछाल देती हैं। उनके अलावा कार्यक्रम के आयोजक कार्तिक मोरे पर तिरंगे के अपमान करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।’

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सिंगर और कार्यक्रम के आयोजन को एक नोटिस जारी किया गया है और उन्हें मामले की जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

Share:

  • त्योहारी सीजन से पहले महंगे हुए केले, आपूर्ति गैप की वजह से कीमतों में भारी वृद्धि

    Wed Aug 16 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Dehli) । ओणम (onam) , गणेश चतुर्थी और दुर्गा पूजा (Durga Puja) जैसे त्योहार (Festival) नजदीक हैं। ऐसे में केले की मांग (Demand) बढ़ने की उम्मीद है। त्योहारी सीजन (festive season) के दौरान मांग और आपूर्ति के गैप की वजह से कीमतों में भारी वृद्धि की आशंका है। त्योहारी सीजन नजदीक है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved