बड़ी खबर

लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, आज शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार


नई दिल्ली । देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान (Country’s Highest Civilian Honor) भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन (Death) पर भारत सरकार ने देश में 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक (National Mourning for 2 days) घोषित किया है (Has Declared)। शोक के दौरान 2 दिनों तक देश का राष्ट्रीय ध्वज उनके सम्मान में आधा झुका रहेगा । राष्ट्रीय शोक के दौरान किसी सरकारी या औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाता है।


लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। इस दौरान उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अंतिम संस्कार में उन्हें सलामी देंगे।रविवार सुबह स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो गया। वे पिछले एक महीने से इस अस्पताल में भर्ती थी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह , जेपी नड्डा समेत केंद्र सरकार के मंत्रियों, भाजपा के दिग्गज नेताओं और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा लता जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। उनकी उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।

लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा सुर व संगीत की पूरक लता दीदी ने अपने सुर से न सिर्फ भारत बल्कि पूरे विश्व में हर पीढ़ी के जीवन को भारतीय संगीत की मिठास से सराबोर किया। संगीत जगत में उनके योगदान को शब्दों में पिरोना संभव नहीं है। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर जी के निधन से भारत की आवाज़ खो गई है। उनके गाये हुए गीतों को भारत की कई पीढ़ियों ने सुना और गुनगुनाया है। उनका निधन देश की कला और संस्कृति जगत की बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा लता मंगेशकर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वे कई दशकों तक भारत की सबसे प्रिय आवाज बनी रहीं। उनकी सुरीली आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।

Share:

Next Post

पंजाब सीएम का चेहरा चुनने के लिए कांग्रेस ने निकाला ये फॉर्मूला, जानिए क्या है गणित

Sun Feb 6 , 2022
चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) में कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं. जब से कांग्रेस ने सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है तब से मुख्यमंत्री पद के चेहरे (CM Face) की घोषणा करने की मांग उठ रही है. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) से सबक लेते हुए कांग्रेस (Congress) […]