
नई दिल्ली। उदय भानु चिब (Uday Bhanu Chib) को भारतीय युवा कांग्रेस का नया अध्यक्ष (Youth Congress’ new president) बनाया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, उदय भानु चिब फिलहाल भारतीय युवा कांग्रेस में महासचिव थे। उदय भानु चिब को कांग्रेस ने बी.वी श्रीनिवास की जगह भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा और जम्मू कश्मीर में जारी विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने यह बड़ा फैसला लिया है। उदय भानु चिब जम्मू-कश्मीर से ही ताल्लुक रखते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वो युथ कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं। चिब इससे पहले यूथ कांग्रेस के महासचिव के रूप में कार्यरत थे। उससे पहले जम्मू और कश्मीर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved