img-fluid

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मप्र अकादमी की पूजा और रमन ने जीते एक-एक कांस्य पदक

February 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश मार्शल आर्ट कुश्ती अकादमी की खिलाड़ी पूजा जाट और रमन यादव ने आगरा उत्तर प्रदेश में आयोजित 23वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के लिए एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया। दोनों खिलाड़ियों का टोक्यो ओलंपिक हेतु आयोजित इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है।


जनसम्पर्क अधिकारी महेन्द्र व्यास ने बताया कि सीनियर महिला राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में पूजा जाट ने 53 किलो भार वर्ग और रमन यादव ने 57 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया। प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ी बेटियों पूजा जाट और रमन यादव को बधाई दी है तथा दोनों खिलाड़ियों के इंडिया कैंप में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Share:

  • जिला ट्रायथलॉन चैंपियनशिपः अकादमी के players ने जीते तीन स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य पदक

    Mon Feb 1 , 2021
    भोपाल। मप्र खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ट्रायथलॉन अकादमी के खिलाड़ियों ने रिवेरा स्विमिंग पूल भोपाल में आयोजित जिला ट्रायथलॉन प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, दो रजत एवं एक कांस्य सहित 6 पदक अर्जित किए। खेल और युवा कल्याण संचालक पवन जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समापन समारोह में पदक विजेता खिलाड़ियों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved