
नई दिल्ली। New Navy Chief Dinesh Tripathi वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगला नौसेना (Navy) प्रमुख नियुक्त कर दिया गया है। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार (R Hari Kumar) सेवानिवृत होंगे। वाइस एडमिरल (vice Admiral) त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना के उपप्रमुख हैं। अपने 40 साल के लंबे करियर में त्रिपाठी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।
1985 को नौसेना में हुए शामिल
15 मई 1964 को जन्में वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी एक जुलाई 1985 को नौसेना में शामिल हुए थे। वो रीवा के सैनिक स्कूल और खड्गवासला के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं।
इस चीज में है महारथ हासिल
दिनेश त्रिपाठी संचार एवं इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर एंड इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर आफिसर के रूप में नौसेना के अग्रिम युद्धपोतों पर काम किया है। वाइस एडमिरल को उल्लेखनीय और सराहनीय काम के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से नवाजा जा चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved